नालंदा में आपसी विवाद में महिला की गोली मार कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

0

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के नगर थाना क्षेत्र सालूगंज मोहल्ला में शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका मो मन्नू की 36 वर्षीया पत्नी शाहजादी खातून है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

Midlle News Content

घटना के संबंध में मृतका के पिता मो हबीब ने बताया कि पड़ोसी सोनू से शौचालय की टंकी ढंकने का विवाद कई दिनों से चल रहा था। शाम को उसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी घर चला गया। मृतका अपने घर के दरवाजे के पर बैठी थी। उसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली चेहरा में लगी है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार को अंदेशा है कि शौचालय की टंकी ढकने की खुन्नस में बदमाश ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -