मिथिला की बहू डॉ सुनीति झा का निधन,परिजन समेत गांव में पसरा मातम्

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगुसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में मिथिला की बहू एवं मिथिलांचल की बेटी डॉ सुनीति झा के निधन से बुद्धिजीवियों, साहित्यप्रेमियों में शोक की लहर है। बेगुसराय की बेटी एवं समस्तीपुर जिला के पटसा गांव की बधू तथा  पटना के द्वारिका कालेज की सेवानिवृत प्राध्यापिका डॉ सुनीति झा का  आकस्मिक निधन कोयम्बटूर  में हो गया। बताते चलें कि डॉ प्रो सुनिती झा पटना विश्वविद्यालय के लब्ध प्रतिष्ठित विद्वान डॉ वासुकी नाथ झा की धर्मपत्नी थी तथा विश्व विधापति परिषद् के महिला प्रकोष्ठ की प्रधान थी।

Midlle News Content

इनके पति प्रो वासुकी नाथ झा मैथिली साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में एक हैं, जिन्हें इसी वर्ष साहित्य अकादमी दिल्ली से मैथिली भाषा में सम्मानित किया गया है। ये विश्व विधापति परिषद् के मानद संरक्षक भी हैं। प्रो सुनिती झा के निधन से सम्पूर्ण मैथिली समाज मर्माहत हैं।

इनके निधन पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार,कवि तथा विधापति परिषद् समस्तीपुर के संरक्षक डॉ बुद्धि नाथ मिश्र, अध्यक्ष पंडित रामानंद झा, महासचिव डॉ  रमेश झा, विधापति परिषद् समस्तीपुर के महिला प्रकोष्ठ की प्रो. आशा झा,तिरहुत अकादमी समस्तीपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ प्रमोद झा, अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् समस्तीपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ परमानन्द लाभ, मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक प्रो. पी. के. झा “प्रेम”आदि ने शोक व्यक्त किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -