खगड़िया में घात लगाए बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, इलाज के लिए बेगूसराय रेफर

0

 

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां घात लगाए बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

मामला खगड़िया के अलौली की है जहां अलौली थाना क्षेत्र के कोकरहा गांव निवासी अर्जुन यादव को घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई है।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -