नालंदा: महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, ग्रामीणों ने जताया दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

 

महिला की नहीं हुई पहचान। दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी के बालू खंधा में मिला शव

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा से इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र तुंगी गांव के बालू खंधा से बरामद हुआ है। महिला का शरीर पर कपड़ा नहीं था कपड़ा किनारे फेका था जबकि बाल भी बुरी तरह से बिखरा पड़ा था।

Midlle News Content

ग्रामीणों की मानें तो महिला के साथ दरिंदगी कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसकी हत्या की गई है। उन्होंने आगे बताया कि गांव का ही व्यक्ति मवेशी चरा रहा था तो वह उस पार मवेशी को देखने गया तभी नग्न अवस्था में महिला का शव देखा उसके ग्रामीणों में इसकी सूचना आग की तरह फ़ैल गई।

जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ महिला के शव को देखने के लिए उमड़ गई सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर सदर अस्पताल बिहाशरीफ़ के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और उसकी पहचान करने में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -