बेगूसराय में मछली मारने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक मछुआरे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव गंगा घाट की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मछली मारने के दौरान गंगा नदी में डूब कर एक मछुआरे की मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहारम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव गंगा घाट की है। मृतक मछुआरे की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर गांव के रहने वाले हरे राम साहनी के पुत्र अजय सहनी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक अजय साहनी गंगा घाट में मछली मार कर वह वापस अपने नाव से लौट रहा था।

Midlle News Content

तभी अचानक मोटर चालित नाव वहां आ गई। जिसके पानी के हिलाकोरे से मछुआरे का छोटा नाव गंगा नदी में पलट गई।वही गंगा नदी में नाव पलटने के दौरान वह गहरे पानी में चले जाने कारण डूबने से मछुआरे की मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि काफी खोजबीन के बाद मृतक अजय सहनी का शव को बरामद किया।

हालांकि की इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नयागांव थाना पुलिस को दी मौके पर नयागांव थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय साहनी मछली मार कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे। पिछले कई सालों से नयागांव स्थित गंगा नदी में मछली मारने का काम करते थे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -