लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की बिहार शरीफ पार्टी कार्यालय में हुई बैठक, बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ किया होली मिलन

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-लोकजनशक्ति पार्टी की एक बैठक बिहारशरीफ के गढ़पर स्थित संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह के आवास पर हुई। इस मौके पर लोजपा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने कहा कि लोजपा एनडीए का प्रमुख घटक दल है।

Midlle News Content

देश में लोकसभा चुनाव होना है और एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो इसके लिए लोजपा कार्यकर्ता पूरे तन मन से एकजुट होकर चुनाव में लगेंगे और अधिक से अधिक मतों से चुनाव में जीत हासिल कराने का काम करेंगे। इस मौके पर लोजपा संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि नालंदा लोकसभा सीट से जो भी एनडीए प्रत्याशी होगा उसकी जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे।

इस मौके पर लोजपा नेताओं ने रंगों के त्योहार होली को लेकर भी एक दूसरे को बधाई दी और एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस दौरान कहा कि रंगों के इस त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाये।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -