खोदावंदपुर प्रखंड में कुशवाहा समाज ने मनाया चक्रवती सम्राट अशोक की जयंती

भारत सरकार सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह अशोक स्तम्भ से छेड़छाड़ कर उनके इतिहास को मिटाना चाहती है – अवधेश कुमार 

डीएनबी भारत डेस्क

पंचायत सरकार भवन खोदावंदपुर में अखंड भारत के निर्माता बोधिसत्व चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2328वीं जयंती मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आइसा के जिला सचिव असीम आनंद ने कहा कि सम्राट अशोक ने अखंड भारत का निर्माण कर 4र2 वर्षो तक राज किया। उसके बाद उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। इस क्षेत्र में भी उन्होंने एशिया व यूरोप में दया, करुणा और प्रेम का पैगाम दिए।

Midlle News Content

वहीं कुशवाहा समाज के उप सभापति राजेन्द्र महतो ने कहा कि हमे सम्राट अशोक के बताए गए नक्से कदम पर चलना चाहिए। उनके रास्ते पर चलने से ही पुनः अखंड भारत का निर्माण हो सकता है और लोगों में अमन व चैन कायम होगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माले नेता अवधेश कुमार ने वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्हों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि भारत सरकार सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह अशोक स्तम्भ से छेड़छाड़ कर उनके इतिहास को मिटाना चाहती है।

इसलिए विरोध में आवाज उठानी चाहिए, नही हमारी विरासत नही बचेगी। कार्यक्रम को सेवानिर्वित्त शिक्षक युगेश्वर महतो, पूर्व मुखिया राम पदार्थ महतो, समाजिक कार्यकर्ता राम स्वार्थ महतो,अरुण कुमार व सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार ने संबोधित किया। मौके पर उप मुखिया कामेश्वर महतो, डॉ. वरुण कुमार, राकेश कुमार, सुमित कुमार, अभिषेक आनंद, राजदेव कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -