सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर 2511 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा में हुए शामिल

सिमरिया गंगा नदी तट से कलश में गंगा जल भरकर पैदल पहुंची कुंवारी कन्या,कलश शोभा यात्रा के साथ ही सहस्त्र चंडी महायज्ञ प्रारंभ

 

डीएनबी भारत डेस्क

सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट के परिसर में सहस्त्र चंडी महायज्ञ सह देवी प्रतिमा प्रतिष्ठा को लेकर रविवार की सुबह कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा सिमरिया गंगा नदी तट से कलश में गंगा जल भरकर पैदल सभी कुंवारी कन्याओं की टोली सिद्धपीठ बड़की दुर्गा माता मंदिर बीहट परिसर में पहुंच कर यज्ञ मंडप का परिक्रमा करते हुए कलश को पूजन हेतु रखा गया।कलश शोभा यात्रा में 2511 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।

इस दौरान हर तरफ भक्ति का बहार दिखाई पड़ रहा था। सड़क व बीहट बाजार में भक्तों की भीड़ अद्भुत नजारा का आनंद उठाते हुए कैमरे में कैद करते दिखें। उसके बाद यज्ञ मंडप प्रवेश किया गया। उसके साथ ही 11 से 19 फरवरी तक सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। वहीं 19 फरवरी को सिद्धपीठ बड़की दुर्गा माता मंदिर के गर्भ गृह में देवी मां दुर्गा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।

20 फरवरी को यज्ञ कलश विसर्जन एवं 21 फरवरी को भगवती ज्यौनार के साथ यज्ञ संपन्न होगा।इधर सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।यज्ञ मंडप के साथ साथ कई तोरण द्वार, सहित अन्य तैयारी जोरों पर है। वही यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए झूला और अन्य दुकान लगाए जा रहे हैं।

इस दौरान कलश शोभा यात्रा में सिद्धपीठ बड़की दुर्गा माता मंदिर के पुजारी पंकज कुमार सिंह उर्फ फलहारी बाबा, मुख्य यजमान सिंटु कुमार सिंह, नंदन कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य यजमान कलश में गंगा जल भरकर यज्ञ मंडप तक बैंड बाजा, घोड़ा के साथ सभी भक्त श्रद्धालु झूमते हुए मंदिर परिसर पहुंचे।

 

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -