नालंदा: खेतो में जलाए गए पराली की चिंगारी से एक दर्जन घरों में लगी आग, आग से झुलसकर तीन मवेशी की मौत

 

पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर, थरथरी प्रखंड के शेखपुरा डीह की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड के शेखपुरा डीह गांव में रविवार को आग लगने की वजह से दर्जनों घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े और तीन मवेशी भी जल गए। आग लगने की वजह मिर्जापुर गांव में पराली जलाना बताया जा रहा है।तेज हवा चलने से पराली की चिंगारी फैलते हुए गांव तक पहुंच गई और वहां के दर्जनों घरों को अपने चपेट में ले लिया।

घंटों की मशक्कत के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल रहा। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दर्जनों घर जलकर राख हो गए और लोगों का सामान और मवेशी भी जल गए। आग लगने से पीड़ित परिवार सड़क पर रहने को मजबूर हो गए हैं। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को फिलहाल 10 किलो अनाज मुहैया कराया है।

पीड़ित परिवारों में सुबली देवी, बिहारी मांझी, शशिभूषण, नारद कुमार आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने से उनका सब कुछ जलकर राख हो गया है। अब उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। दिन भर गांव में जहां-तरह रहकर गुजारा करना पड़ रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -