बेगूसराय के खोदावंदपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय योगी डीह में अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुआ फरार

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के बरियारपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय योगी डीह में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के स्टोर रूम के खिड़की का छड़ काट कर रूम में प्रवेश किया और रूम के अंदर रखा हुआ मध्यान भोजन का चावल दो बोरा करीब एक क्विंटल तथा वर्ग छठा एवं स्टोर रूम में लगा हुआ कुल 3 सीलिंग फैन चोरी कर लिया।

इस बात की जानकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को तब मिला जब वह बुधवार को विगत चार दिन के अवकाश के पश्चात विद्यालय गए थे। उन्होंने विद्यालय के स्टोर का खिड़की टूटा हुआ पाया तथा वर्ग चाहे एवं पांच का ताला टूटा हुआ था।

आशंका होने पर रूम में प्रवेश किया  जब रूम में प्रवेश किया और जांच की तो दो बोरा चावल और तीन पंखा गायब पाया। इसकी जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक आरती कुमारी ने दिया है ।घटना की लिखित सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रधानाध्यापक द्वारा दिया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -