खोदावंदपुर में शोभायात्रा के साथ किया गया दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन यात्रा में हुए शामिल।

सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन यात्रा में हुए शामिल।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखंड में चैती दुर्गा पूजा उपरांत प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान बाड़ा तेतराही एवं कुरसाहा स्थित चैती दुर्गा मंदिर मंदिर से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा आकर्षक रूप से निकली गई।

Midlle News Content

नगर भ्रमण करते हुए अपने अपने गांव के सरोवरों में प्रतिमा विसर्जन के साथ शांति पूर्वक चैती दुर्गापूजा सम्पन्न हो गया। विसर्जन यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय थाना द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रतिमा विसर्जन रूट में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -