खोदावंदपुर थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन

सीओ की उपस्थिति में सुनी गई क्षेत्र के लोगों की समस्याएं।

सीओ की उपस्थिति में सुनी गई क्षेत्र के लोगों की समस्याएं

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड में शनिवार को सप्ताहिक कार्यक्रम के तहत खोदावंदपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल अधिकारी अमरनाथ चौधरी एवं थानाध्यक्ष सुधीर राम ने संयुक्त रूप से जनता दरबार में निबंधित मामलों का दोनों पक्ष की मौजूदगी में सुनवाई किया।

Midlle News Content

जिनमें फफूद पंचायत, शादी पंचायत, खोदावंदपुर पंचायत के रास्ता विवाद ,भूमि विवाद तथा भू स्वामित्व बाद चल रहे भूमि पर निर्माण कार्य को रोके जाने से संबंधित मामला था। दोनों ही अधिकारियों ने ध्यान पूर्वक दोनों पक्षों की बातों को सुना।

वहीं दोनों पक्षों के बयानों को कलम बंद कर दोनों पक्ष में आपसी सहमति नहीं बनने के कारण पुराने मामलों को अगले जनता दरबार पर रखा गया। जबकि शनिवार को तीन नया मामला निबंधित किया गया। मौके पर प्रभारी अंचल निरीक्षक रजनीश कुमार तथा राजस्व कर्मचारी मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -