खेलने के दौरान कुआं में डूबने से तीन साल के बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गाँव में कुआँ में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू यादव के तीन वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में किया गया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने थाने को सूचना दी।

सूचना प्राप्त होते ही बिंद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया। वहीं इस घटना के संबंध में परिजन ने बताया की बालक घर से खेलने के लिए निकला था और जब वापस नहीं लौटा तो काफी खोजबीन किया गया।

आज शुक्रवार की सुबह गांव के मंदिर के समीप कुआं में शव तैरता हुआ मिला। जिसे लोगों के द्वारा बाहर निकल गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -