खगड़िया के प्रमोद हत्याकांड में आरोपी मां बेटा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

14 नंबर को पान दुकान के पास गोली मार एक अधेर महादलित की हत्या मामले में पसराहा पुलिस में दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

0

14 नंबर पथ पर पान दुकान के पास गोली मार एक अधेर महादलित की हत्या मामले में पसराहा पुलिस में दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र के झंझरा पेट्रोल पंप के पास से झंझरा जाने वाली 14 नंबर पथ पर पान दुकान के पास गोली मार एक अधेर महादलित की हत्या मामले में पसराहा पुलिस में दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं इस मामले पसराहा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पसराहा थाना क्षेत्र के कमरी गांव के गौरव मल्लिक और मुन्नी देवी देवी शामिल हैं। रिश्ते में दोनों मां बेटा हैं।

मालूम हो कि मानसी थाना क्षेत्र के बलकुंडा गांव के 50 वर्षीय प्रमोद कुमार मल्लिक, जो झंझरा गांव में अपने रिश्ते के समधीन से दूसरी शादी कर लिया था। उसके बाद दोनों  आरोपी ने झाड़-फूंक कराने के बहाने बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ ही पसराहा थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार गौरव मल्लिक की पत्नी बीमार थीं। जिसको झाड़-फूंक करने के लिए फोन पर काफी जिद के साथ मृतक प्रमोद मल्लिक को बुलाया था। बुलाने के दौरान गौरव मल्लिक की माता मुन्नी देवी भी शामिल थीं। सोची समझी साजिश के तहत बुलाकर हत्या करने में इन दोनों की भी संलिप्तता रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार मां बेटा से पुछताछ कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी की जा रही हैं।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -