शादी समारोह में पसरा मातमी सन्नाटा, डीजे की धून पर डांस कर रही महिला की हुई मौत

खगड़िया जिला के पसराहा गांव की घटना, डीजे की धून पर डांस कर रही महिला की अचानक हुई मौत।

खगड़िया जिला के पसराहा थानाक्षेत्र के पसराहा गांव की घटना, डीजे की धून पर डांस कर रही महिला की अचानक हुई मौत  परिजनों का रो रोकर है बुरा हाल।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला अंतर्गत पसराहा गांव में शादी समाहरोह में डीजे की धून पर डांस करने के दौरान एक महिला की अचानक मौत हो जानेशका मामला सामने आ रहा है। पसराहा थाना क्षेत्र क़े पसराहा गाँव क़े अमरजीत शर्मा क़े( 33) वर्षीय पत्नी रूबी देवी अपनें पड़ोसी की शादी में गई थी। वहीं शादी में डीजे बज रहा था। उसी डीजे पर मिर्तक रूबी देवी डांस कर रही थी।

Midlle News Content

डांस करतें करतें अचानक उसी जगह ज़मीन पर वह गिर गई। और उसकी मौत उसी समय हो गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा 11 बजे देर रात उसे रेफरल अस्पताल गोगरी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं रूबी देवी का पति अमरजीत शर्मा बहार प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। वहीं अमरजीत शर्मा को तीन बेटा और एक बेटी है।

रूबी देवी की मौत होने सें परिजनों और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। पसराहा मुखिया प्रतिनिधि साकेत सिंह गुड्डु ने मिर्तक रूबी देवी क़े घर पहुंचकर हाल चाल जाना और सहयोग राशि एक हज़ार रुपिया परिवार वालों को दिया। पसराहा उप सरपंच प्रतिनिधि अंशू भारती नें बताया कि पसराहा गांव में डीजे पर डांस करनें क़े दौरान दो व्यक्ति की पहलें भी मौत हो चूंकि है।

उन्होंने पसराहा गांव में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने की बात कहीं। इधर मौत की सूचना से पसराहा गांव में सनसनी का माहौल है। घटना घटित होने के बाद पूरे गांव समेत परिवार में सन्नाटा छा गया है आखिरकार उनके बाल बच्चा को रहन-सहन कौन करेगा इसको लेकर कई तरह के संवाद हो रहे हैं पति का रो रो कर बुरा हाल है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -