खगड़िया में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत तो दुसरे युवक की स्थिति नाजुक

खगड़िया जिला के अलौली प्रखंड अंतर्गत बांध चातर पंचायत के दिघनी वार्ड-01 की घटना।

खगड़िया जिला के अलौली प्रखंड अंतर्गत बांध चातर पंचायत के दिघनी वार्ड-01 चिमनी भट्ठा के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला के अलौली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बांध चातर पंचायत के दिघनी वार्ड-01 में सड़क हादसे में दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें एक युवकशकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई एवं दुसरे युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Midlle News Content

बताया जा रहा है कि मृतक युवक की पहचान इंदल चौधरी के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुआ है। घटना चातर पेट्रोल पंप से आगे चिमनी भट्ठा के पास की बताई जा रही है। जहां अज्ञात तेज रफ्तार से जा रही वाहन ने दोनों युवकों को कुचल दिया और फरार हो गया।

वहीं दुसरा घायल युवक की पहचान फुलचन सदा(शिक्षक) के पुत्र आशू कुमार के रूप में हुई है घटना घटित होने के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्युजे में लेकर पोस्टमार्टम उपरांत परिजन को सौंप दिया।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -