राजद नेता की अपराधियों ने गोलीमार कर की हत्या, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

खगड़िया जिला के पहसारा थानाक्षेत्र अंतर्गत की घटना, राजद नेता सह मुखिया प्रतिनिधि साकेत सिंह गुड्डु की अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या की।

खगड़िया जिला के पहसारा थानाक्षेत्र अंतर्गत की घटना, राजद नेता सह मुखिया प्रतिनिधि साकेत सिंह गुड्डु की अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में अपराधियों का तांडव चरम पर है। बेखौफ अपराधी ने खगड़िया जिला में एक मुखिया-पुत्र सह राजद नेता को ताबरतोर 7 गोलियां मार कर हत्या कर दी। सत्ताधारी राष्ट्रीय जनता दल के नेता के रूप में भी मुखिया-पुत्र की पहचान थी। मुखिया पुत्र सह राजद नेता साकेत सिंह उर्फ गुड्डु की टनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना पसराहा थाना क्षेत्र का है। घटनास्थल से 4 खोखा बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। इस घटना में एक और व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है। जो इलाजरत है।

Midlle News Content

खगड़िया जिला के पहसारा थानाक्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। जिसमें राजद नेता सह मुखिया प्रतिनिधि साकेत सिंह गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एवं एक अन्य लोग गोली लगने से घायल है जिसका इलाज गोगरी अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में भी राजद नेता पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की जा चुकी है। जिसमें वे बाल बाल बच चुके थे।

इस घटना को लेकर जिला में कई तरह की चर्चा हो रही है बताते चले कि घटना घटित होने के बाद पूरे परिजन में कोहराम मचा हुआ है। हजारों की तादाद में ग्रामीणों का भीड़ जमा हो गई है।घटनास्थल पर घायल व्यक्ति की पहचान हाथो निवासी बालमुकुंद सिंह के रूप में हुआ है फिलहाल गोगरी खेड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर दिया गया है डॉक्टरों के द्वारा बताया गया है अब यह खतरे से बाहर है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -