बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के शानदार जीत एवं केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

लोकसभा चुनाव में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से गिरिराज सिंह  के विजय होने पर एवं केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की खुशी में एनडीए संयोजक रुदल राय एवं भाजपा  जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दूसरे को लड्डू खिलाकर व रंग अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया गया एवं जमकर नारेबाजी की गई।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं एवं एनडीए कार्यकर्ताओं को इस चुनाव कारी मेहनत कर एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया व जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की मौके पर बिहार सरकार के खेल मंत्री व बछवारा विधायक  सुरेंद्र मेहता ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बार फिर हम सब मिलकर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए और भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने के लिए काम करेंगे ताकि आने वालों समय में बेगूसराय सहित पूरे राष्ट्र में विकास की लगातार गंगा बहती रहे ।

Midlle News Content

मौके पर नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि बेगूसराय की जनता जनार्दन भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं विकास पसंद लोगों को लगातार तीसरी बार कमल खिलाने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं ,आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। मौके पर एनडीए के संयोजक व जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि नीतीश कुमार सहित हम तमाम एनडीए कार्यकर्ता काफी मजबूती के साथ अपने घटक दलों के साथ मिलकर सरकार चलाएंगे एवं नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ता रहेगा ,बिहार में भी डबल इंजन की सरकार है इसलिए बिहार में भी विकास का काम निरंतर जारी रहेगा।

लोजपा जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहां की पूरे देश ने विकास के नाम पर अपना मत दिया और आज उसी का परिणाम है कि केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी की सरकार बनने जा रही है हम जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह जी के सांसद बनने से बेगूसराय में विकास के जो कार्य और बचे हुए थे वह सभी बचे हुए कार्य भी अब पूरे हो जाएंगे और बेगूसराय इंडस्ट्रियल हब बनकर बिहार ही नहीं देश के मानचित्र पर इंडस्ट्रियल हब के रूप में जाना जाएगा।

सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि बेगूसराय में विकास की जीत हुई है पिछले 5 वर्षों में 60 लाख करोड़ से अधिक की राशि का जो विकास कार्य हुआ है उसी का यह नतीजा है। मौके पर पूर्व विधायक श्री कृष्णा सिंह भाजपा नेता  सुरेश प्रसाद राय भाजपा के जिला महामंत्री कुंदन भारती रामप्रवेश साहनी राकेश पांडे जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश रौनक कुमार , विकास कुमार बलराम सिंह जिला मंत्री राकेश रोशन मुन्ना, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सनी, अनिता राय अविन, निराला आदि लोग मौजूद थे।

 

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -