करनाल में समस्तीपुर के चार मजदूर की मौत एवं दर्जनों घायल, परिजनों में मचा कोहराम

हरियाणा राज्य के करनाल में तराबाड़ी तीन मंजिला राइस मिल के ध्वस्त होने से हुई मजदूर की मौत।

हरियाणा राज्य के करनाल में तराबाड़ी तीन मंजिला राइस मिल के ध्वस्त होने से हुई मजदूर की मौत।

डीएनबी भारत डेस्क
हरियाणा राज्य के करनाल के तराबाड़ी में तीन मंजिला राइस मिल के ध्वस्त होने के कारण समस्तीपुर के चार मजदूरों की मौत हो गयी है। जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर समस्तीपुर जिला के विभिन्न प्रखंड के गंभीर रुप से जख्मी हैं। मरने वाले सभी मजदूर विभूतिपुर प्रखंड के हैं। वहीं जख्मी में शिवाजीनगर प्रखंड के रानीपरती गांव के सात लोगों के अलावे विभूतिपुर प्रखंड के मजदूर भी शामिल हैं। जिसका इलाज हरियाणा के करनाल स्थित अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के गांव में कोहराम मच गया है। विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सिरसी कामास्थान, एकडारा, भुसवर और सुरौली गांव के चार मजदूरो की मौत हो गयी। जबकि चार मजदूर घायल है जिनका उपचार जारी है। ये सभी मजदूर ठेकेदार के अंदर ताराबाड़ी में शिव शक्ति राईस मिल में काम करते थे। वही घायलों का उपचार जारी है।

Midlle News Content

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया है।परिवार के लोगों का रो-रो का बुरा हाल है। फिलहाल घायलों की चिकित्सा करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में करायी जाने की सूचना परिजनों को मिली है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जख्मी के परिजनों व ग्रामीणों में मायूसी छा गयी है। लोग मोबाइल के माध्यम जख्मी लोगों का हाल चाल ले रहे थे।

विभूतिपुर सीओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि विभूतिपुर के चार मजदूर के बिल्डिंग के छत के नीचे दबकर मौत हो जाने की सूचना मिली है। वहीं चार लोगों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। जिसका रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजा जा रहा है। रोसड़ा एसडीओ मो मुस्तकीम ने बताया कि शिवाजीनगर व विभूतिपुर के सीओ से पूरी रिपार्ट मांगी गयी है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।

बताते चलें कि करनाल के तरावड़ी स्थित शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला बिल्डिंग तड़के 3:30 बजे अचानक गिर गई। बिल्डिंग गिरने से करीब 20 से ज्यादा मजदूर मलबे में फंस गए जबकि चार मजदूरों की मौत हो गई है। यह घटना तब हुई जब मजदूर मिल के अंदर ही सो रहे थे। इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह संभावना जतायी जा रही है कि कई राइस मिल कर्मी मलबे में दबे हो सकते हैं। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जेसीबी के जरिए इमारत के मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

- Sponsored -

- Sponsored -