समस्तीपुर:कपड़ा कारोबारी की गोली मार कर हत्या,जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद,पुलिस ने दो लोगो को लिया हिरासत में

परिजन का आरोप:- दीपक कुछ लोगों के साथ ताश के पत्ते खेल रहा था। इसी दौरान विवाद हो गया जिसके बाद हॉकी स्टिक एवं डंडे से दीपक की पिटाई कर दी गई। बाद में उसे गोली मार दिया गया।

मृतक की पहचान हलई ओपी क्षेत्र के बाजितपुर वार्ड दस कौवा चौक के दीपक कुमार के रूप में की गयी है

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर अकलू चौक के पास कपड़ा दुकानदार की गोलीमार कर हत्या कर दी गयी है। घटना शनिवार देर रात की बतायी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। साथ ही घटना की सूचना मुसरीघरारी पुलिस को दी गयी। साथ ही स्थानीय लोगो ने जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

फिर परिजन उसे सदर अस्पताल में ले गये, वहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हलई ओपी क्षेत्र के बाजितपुर वार्ड दस कौवा चौक के दीपक कुमार के रूप में की गयी है बताया जाता है कि दीपक घर से शनिवार को दिन में 11 बजे निकला था। वह गांव में ही चौक पर कपड़ा दुकान संचालित करता था। लेकिन दुकान नही चलने के कारण नयी जगह तलाश करने ताजपुर गया था। दुकान के लिए जगह देखने की बात कह कर घर से निकला था।

Midlle News Content

लेकिन शनिवार की देर रात मुसरीघरारी थाना के गंगापुर के पास स्थित अकलू चौक पर हुए विवाद में बदमाशों ने दिपक को गोली मार दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही परिजन अस्पताल पहुच गए मृतक दीपक के पिता राजेश महतो ने बताया कि वह ताजपुर में दुकान की जगह तलाश करने की बात कह कर शनिवार के सुबह घर से निकला था। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा।

इसी बीच शनिवार की देर रात उन्हें घटना की सूचना मिली कि दीपक को किसी ने गोली मार दी है। इसके बाद वो लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन को दीपक का शव सौंप दिया गया। फिलहाल इस मामले में प्राथमिक की दर्ज नहीं की गई है। परिजनों के आवेदन का पुलिस इंतजार कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे ताश खेलने के दौरान हुए विवाद बताया जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि घटनास्थल पर जब वे लोग पहुंचे तो जानकारी मिली कि दीपक कुछ लोगों के साथ ताश के पत्ते खेल रहा था। इसी दौरान विवाद हो गया जिसके बाद हॉकी स्टिक एवं डंडे से दीपक की पिटाई कर दी गई। बाद में उसे गोली मार दिया गया। जिसके कारण उसके मौत हो गई है। घटना का सही  कारण क्या है, वह पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो  पाएगा। फिलहाल पुलिस दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -