कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में होगा आंदोलन की शुरुआत

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-बिहार में स्मार्ट मीटर विवाद अब आंदोलन का रूप लेता जा रह है। तभी तो राजद के बाद अब कांग्रेस ने भी स्मार्ट मीटर को लेकर खोला मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने बिहार में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है।

पार्टी का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को नालंदा से आंदोलन शुरू होगा।

कांग्रेस नेता दिलीप कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर में पारदर्शिता का अभाव है और इससे गरीब और मध्यम वर्ग परेशान हैं। पार्टी ने स्मार्ट मीटर को हटाकर पुराने मीटर लगाने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -