कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धाजलि

 

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर प्रखंड में भारत के प्रथम युवा प्रधानमंत्री,आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत स्व राजीव गांधी के जयंती पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद सह दिवंगत विधायक स्व रामदेव राय के द्वारा भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के सहिलोरी मे स्थापित ज्योति परिसर में राजीव गांधी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Midlle News Content

जिसकी अध्यक्षता बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह ने किया। इस दौरान राम स्वार्थ साह ने कहा कि राजीव जी भारत के सर्वप्रथम युवा प्रधानमंत्री बने थे तथा वे आधुनिक भारत के निर्माता भी हैं

जिन्होंने नवोदय विद्यालय का स्थापना पूरे भारतवर्ष में करवाया एवं भारतीय लोकतंत्र में 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदान करने का अधिकार , 73 वें व 74वें संविधान संशोधन के तहत पंचायती राज को सशक्त करने का प्रावधान,भारत में आधुनिक सूचना – संचार व कम्प्यूटर पद्धति का विस्तार जैसे सैकड़ों ऐतिहासिक कार्य करते हुए अपना सारा लहु भारत मां के नाम कर दिए।ऐसे महान युगपुरुष के जयंती पर आज हमलोग उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं।

राजीव जी के कामों को देश कभी नहीं भुला सकता है। कार्यक्रम को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, पूर्व प्रमुख लाल बाबू पासवान, कृष्ण प्रकाश भगवान दास, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, मो० युनीश, रामाशीष सहनी, रामसागर सहनी, उपेन्द्र सहनी,मो० खालिद अंसारी, रविन्द्र झा,भागीरथ तांती, हरिनारायण पंडित, विपीन महतो,सिंटु कुशवाहा,अजय सिंह, मंटून ठाकुर, अरविंद कुमार महेंद्र तांती, श्याम सुंदर पासवान आदि ने अपनी-अपनी विचारों को व्यक्त किया एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -