समस्तीपुर: कांग्रेस के प्रत्याशी रहे विजय कुमार राय तूफान के असामयिक निधन से कार्यकर्ताओ में शोक

 

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे विजय कुमार राय तूफान के असामयिक निधन से कांग्रेसजनों को आघात पहुंचा और क्षेत्र के कांग्रेसजन उनके आवास पर एकत्रित होने लगे। इस बीच जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष मो० अबू तमीम के नेतृत्व में उनके आवास पर जा कर उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस पार्टी के झंडे में लिपटा तथा पुष्प अर्पित किया तथा उनके परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी।

प्रतिनिधि मंडल में अन्य लोगों के अलावा समतीपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सन्नी हज़ारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, कांग्रेस एस०सी० विभाग के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, खानपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, अनूसूचित जाति के प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश राम, राजद जिला सचिव राम बाबू यादव, खानपुर दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष संजीत कुमार महतो, अशोक महतो, रत्न लाल गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष रामसागर राय आदि लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -