बेगूसराय में कलयुगी भतीजे ने अवैध  संबंध का विरोध करने पर अपने ही चाचा चाची एवं चचेरे भाई को ईंट पत्थर से पीट-पीट कर गंभीर रूप से किया घायल

 

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव की है

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक कलयुगी भतीजे ने अपने ही चाचा चाची एवं चचेरे भाई को ईंट पत्थर एवं पिस्टल के बट से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है, जहां पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है । घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव की है। पीड़ित की पहचान मचहा निवासी अरविंद ठाकुर, विक्रम ठाकुर एवं मंजू देवी के रूप में की गई है।

प्रीत पक्ष में बताया कि उनकी अपने ही भतीजे के द्वारा पिटाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रिंस कुमार एवं विक्रम ठाकुर की पत्नी के बीच अवैध संबंध चल रहा था जिसे कई बार लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा भी था और इसका विरोध किया था। एक सप्ताह पूर्व भी दोनों को लोगों ने आपत्तिजनक अवस्था में देखा तब प्रिंस कुमार के साथ लोगों के द्वारा मारपीट भी की गई थी । बीते शाम बेवजह एका एक प्रिंस कुमार पहुंचा और सर्वप्रथम अरविंद ठाकुर की एक पत्थर से पिटाई करने लगा और जब इसका विरोध उनकी पत्नी मंजू देवी ने किया तो प्रिंस कुमार ने पिस्तौल के बट से मंजू देवी के सर पर वार कर दिया।

प्रीत पक्ष ने आरोप लगाया है की मारपीट के बाद भागते हुए प्रिंस कुमार ने फायरिंग भी की थी। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सिंघौल थाने में लिखित रूप से आवेदन दी गई है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -