झारखंड में हिंदू महिलाओं एवं लड़कियों के साथ दुष्कर्म तथा धर्म परिवर्तन की घटनाएं आम बातें हो गई हैं – गिरिराज सिंह

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि झारखंड में हिंदू महिलाओं एवं लड़कियों के साथ दुष्कर्म तथा धर्म परिवर्तन की घटनाएं आम बातें हो गई हैं।

Midlle News Content

चाहे हेमंत सोरेन की सरकार हो या वर्तमान सरकार एक खास समुदाय का मनोबल इतना बड़ा बड़ा हुआ है कि वह आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे और इसके लिए समाज को भी एवं सरकार को भी संज्ञान लेना चाहिए ।

दरअसल हाल के दिनों में झारखंड के रामगढ़ से एक मामला सामने आया जहां नौकरी दिलाने के नाम पर एक मुस्लिम युवक के द्वारा बोकारो की एक महिला को होटल में बुलाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बाद में उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया । लेकिन जब महिला का सब्र जवाब दे दिया तब उसने महिला थाने में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -