जातीय जनगणना का आंकड़ा पुर्ण रुप से गलत है,रालोजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार

 

जातीय जनगणना का सर्वे किया और आंकड़ा पेश किया गया है।वह आंकड़ा पुरी तरह से गलत है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बिहार सरकार के द्वारा जातीय जनगणना का सर्वे आने के बाद लगातार राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज है। इसी कड़ी में बेगूसराय में राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जातीय जनगणना के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।

यह धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा हड़ताली चौक पर की गई। राष्ट्रीय लोक जनता दल के बेगूसराय के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया है कि बिहार सरकार के द्वारा जातीय जनगणना का सर्वे किया और आंकड़ा पेश किया गया है।

वह आंकड़ा पुरी तरह से गलत है। और सरकार के द्वारा जातीय जनगणना के बहाने लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा की जातीय जनगणना के विरोध में आज राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन की जा रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -