नीतीश कुमार एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत विचार से देश को सहमत किया है-बबीता देवी

भारत केवल एक देश नहीं बल्कि यह विश्व गुरु और विश्व की सबसे बड़ी शक्ति है। इसके लिए आज़ देश को एक बड़ी शक्ति की आवश्यकता है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखण्ड जदयू द्वारा बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत में ग्राम संसद सद्भाव संवाद का आयोजन किया गया। ग्राम सांसद सद्भाव संवाद में बतौर मुख्य अतिथि तेघड़ा विधानसभा प्रभारी डॉ  जय नाथ ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीहट नगर परिषद के अध्यक्ष बबीता देवी उपस्थित हुईं।

मुख्य अतिथि डॉ जय नाथ ठाकुर ने इस दौरान उपस्थित सदस्यों एवं मीडिया कॉर्डिनेटर के माध्यम से देश को संदेश देते हुए कहा कि भारत केवल एक देश नहीं बल्कि यह विश्व गुरु और विश्व की सबसे बड़ी शक्ति है। इसके लिए आज़ देश को एक बड़ी शक्ति की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा देश में एकता और अखंडता, संप्रभुता और गंगा- जमुनी संस्कृति तथा देश के सर्वांगीण विकास कर देश की आधी आबादी व राष्ट्र की शक्ति महिलाओं,देश के करोड़ों बेरोजगार युवाओं, कृषकों  सहित अन्य सभी वर्गों, देश के खातिर मर मिटने वाला शरहद के जवानों , वैज्ञानिकों, आविष्कारकों के लिए उभरता हुआ सितारा हो उसकी आज़ आवश्यकता है भारत देश को। जिसकी भरपाई अब विपक्षी एकता और इसके अगुआ जन-जन के नेता जदयू के रीढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से देश को होगी।

Midlle News Content

नीतीश कुमार का कृति केवल बिहार राज्य और भारत देश ही नहीं अपितु विश्वभर में बोलता है। इससे भयभीत होकर देश की गद्दी पर कुंडली मारकर बैठा हुआ नरेन्द्र मोदी और भाजपा की सरकार को अब हड्डी में डर समा गया है। इसलिए वह ग़ैर भाजपाई सरकारों वाले राज्यों में ईडी, सीबीआई सहित अन्य स्वायत संस्थाओं के माध्यम से हमला बोल रहा है ।

इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है देश और विपक्षी एकता पर। वहीं ग्राम सांसद सद्भाव संवाद को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सह मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी ने कहा कि नीतीश कुमार एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत विचार से देश को सहमत किया है और इसका फल विपक्षी एकता को मिल रहा है जिससे यह मजबूत स्थिति में देश के भीतर एक स्थान बनाए रखने में सफल हो रहा है।

यह सबसे बड़ी सफलता के रूप में हांसिल होगी। इसके लिए सम्पूर्ण भारत वासियों को अपना अपना हाथ और समर्थन देकर करना होगा। जिस तरह से नीतीश कुमार ने  बिहार के मुखिया रहते हुए बिहार को सींचा और संवारा है। उसी तरह से आज़ देश को सींचने और संवारने की जरूरत है।आज़ भाजपा की सरकार ने देश को खोखला बना कर रख दिया है। देश को अडानी, अम्बानी जैसे उद्यमियों के हाथों धीरे-धीरे बेच रहा है।

इसे आज़ नहीं रोका गया तो देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगी। आगे उन्होंने अपिल करते हुए कहा कि हम देशवासियों को देश में लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए भी नीतीश कुमार का हाथ मजबूत करना होगा। वहीं सद्भाव संवाद को बरौनी प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, प्रखंड प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

मौके पर सरपंच पिपरा देवस प्रकाश महतों, उप सरपंच अजय महतों , पिपरा पंचायत अध्यक्ष विजय दास , पिपरा देवस के वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ता डा अशोक सिंह ,अशोक कुमार सिंह, मो मंसूर ,उमेश प्रसाद सिंह, सविता देवी, उर्मिला देवी ,संजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -