समस्तीपुर: जन विश्वास यात्रा की तैयारी को लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक आयोजित

 

गांधी मैदान पटना में होने वाले रैली तैयारी पर की गई चर्चा, जिला से 50 हज़ार की संख्या में पटना रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया। 

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर में जिला स्तरीय महागठबंधन दलों की बैठक भाकपा नेता रामचंद्र महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में आगामी 25 फ़रवरी 2024 को महागठबंधन के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी के जन विश्वास यात्रा के आगमन पर ताजपुर में जिला महागठबंधन दलों के जिला अध्यक्षों एवं जिला सचिव आदरणीय नेता तेजस्वी यादव जी का आगवानी करते हुए 12:00 बजे ताजपुर से चलकर, 12:30 बजे मुसरीघरारी, 1:00 बजे समस्तीपुर कर्पूरी स्मारक, 1:30 बजे कल्याणपुर, 2:00 बजे जतमलपुर तक अगवानी में रहेंगे।

आगामी 3 मार्च 2024 को पटना के गांधी मैदान में होने वाले रैली की सफलता हेतु जिला के सभी प्रखंडों में महागठबंधन दलों की बैठक आयोजित कर जिला से 50 हज़ार की संख्या में पटना रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अबू तमीम, राजद की जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती एवं राजेश्वर महतो, माले के जिला सचिव उमेश प्रसाद, माकपा के जिला सचिव रामाश्रय महतो, भाकपा के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, विधान पार्षद का़री सोहैब, देवेंद्र नारायण झा, ब्रज किशोर रवि, राम चंद्र पासवान, जीवच पासवान, सत्यनारायण सिंह, उपेंद्र राय, ललन कुमार, गंगा प्रसाद झा आदि लोगों ने भी अपने अपने विचार रखें।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -