गेंन्हरपुर में जनसंवाद आयोजित बीडीओ व सीओ ने सुनी लोगों की समस्या

बीडीओ ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाएं लोगों के बीच पहुंच रहा है,या नहीं।

डीएनबी भारत डेस्क

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । संचालन उप प्रमुख सुबोध पासवान ने किया। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाएं लोगों के बीच पहुंच रहा है,या नहीं।यदि पहुंच रहा है तो उसका प्रभाव आम लोगों पर क्या पर रहा है। उन्होंने बताया कि जनसंवाद में शिकायत को सुनकर कार्रवाई की जाएगी।
Midlle News Content
लोगों की मांग को सूची बध्य किया गया है। सीओ ने जन संवाद में बताया कि अंचल से संबंधित विभिन्न प्रकारों के प्रमाण पत्र को सुगमता पूर्वक प्राप्त करने एवं अंचल से संबंधित आपदा के स्थिति में लाभांवित होने के लिए सुगम तरीका बताया गया। बाल विकास परियोजना के एल एस शारदा कुमारी ने बच्चों के पोषण से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। जिसे लोगों ने खूब सराहा। उन्होंने बच्चों में होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों,व लक्षण तथा उससे बचाव के टिप्स दिए। पीएचसी के आयुष चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने डेंगू बुखार के लक्षण व उससे बचाव के टिप्स दिए।
उन्होंने पीएचसी में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने राशन वितरण में गरबरी,सड़क पर जलजमाव का मुद्दा उठाया।स्कूली बच्चों ने उक्त विद्यालय को हाई स्कूल में उत्क्रमण करने की मांग रख दी। छात्राओं ने कहा कि यहां से आठवीं कक्षा पास करने के बाद हाई स्कूल की दूरी कई किलोमीटर दूर होने से बेहद परेशानी हो जाती है।
ऐसे में कुछ बच्चे पढ़ाई से दूर हो जाते हैं।मौके पर मुखिया अशोक पासवान,पंसस कलावती देवीपूर्व मुखिया सुखराम महतो,पूर्व सरपंच ललन महतो,विद्यालय के एचएम सहदेव किशोर,बिजली विभाग के जेई देवऋषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मी व सैकड़ों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -