बछवाड़ा के चमथा दियारे में जमीनी विवाद में महिला को गोली मार कर किया जख्मी, घायल महिला की बहु ने भाग रहे दो बदमाशो को खदेड़ कर पकड़ा

 

घायल महिला की पहचान चमथा एक पंचायत के रजौली गांव वार्ड संख्या 12 निवासी शंकर पासवान की लगभग 60 वर्षीय पत्नी अनिता देवी के रूप में की गयी है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा एक पंचायत के रजौली गांव में रविवार की दोपहर जमीनी विवाद में एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में महिला को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

Midlle News Content

घायल महिला की पहचान चमथा एक पंचायत के रजौली गांव वार्ड संख्या 12 निवासी शंकर पासवान की लगभग 60 वर्षीय पत्नी अनिता देवी के रूप में की गयी है। परिजनो ने बताया कि परोसी के द्वारा जबरन रास्ते को घेरा जा रहा था। जिसके बाद रास्ता घेरने का विरोध किया गया तो उक्त लोगों ने गाली ग्लौज करते हुए जान मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान उक्त लोगों ने दो बदमास को बुला लिया। badamasho ने घटना स्थल पर आते ही वाद विवाद करते हुए महिला पर गोली चला दिया। जो गोली महिला के कमर में लगी और महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। गोली लगने के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

वही गोली मारने के बाद दोनों बदमाश भागने लगा। तभी घायल महिला की बहु की नजर भागते हुए बदमाशों पर गई। बहु ने दोनों बदमाशों को खदेर कर पकड़ लिया और दोनों बदमाशों को घसीटते हुए लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। और इसकी सूचना बछवाड़ा थाना की पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों बदमाशों को हथियार के साथ हिरासत में ले लिया । वहीं बहु निभा देवी के द्वारा दो बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ने की चर्चा व सराहना इलाके के ग्रामीणों में खुब होने लगी। सास की जान बचाने के लिए एक बहु दो बदमाशों से भिड़ गयी।

और गोली मारकर भाग रहे दोनों बदमाशों को खदेर कर पकड़ते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। घायल महिला की बहु ने बताया कि उसकी सास दवा लाने के लिए बाजार जा रही थी। तभी चमथा रजौली बांध के समीप गांव के ही दो बदमाशों जिसे वह नहीं पहचानती थी। उन्होंने बताया कि पांच कट्ठा जमीन के लिए परोसी से काफी समय से विवाद चल रहा है। जिस कारण सास को गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपी से पुछताछ कर रही है। मामले में थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गोलीबारी मामले में दो आरोपी को हिरासत में लिया गया है । दोनों से पुछताछ की जा रही है। जांचोपरांत करवाई की जायगी।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -