बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी में एक युवक गंभीर रुप से घायल, पुलिस कर रही है मामले की जांच

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया दो पंचायत के रुपनगर वार्ड- 2 में बीती रात पुरानी जमीनी विवाद को लेकर नाबालिग युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक की पहचान रुपनगर निवासी मुन्ना सिंह का 17 वर्षीय पुत्र राजा कुमार उर्फ करकु कुमार के रुप में किया गया है। घटना की सूचना पाते ही चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी सहित कई अन्य थाना की पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया।घायल युवक से पूछताछ की जा रही है।

घायल के स्वजनों द्वारा चकिया थाना में गोली मारने को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है। दर्ज मामले में विपिन सिंह उर्फ घोघन सिंह एवं राजेश कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। बेगूसराय एसपी मनीष के द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन के नेतृत्व में चकिया थाना पदाधिकारी के द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।घायल युवक खतरा से बाहर है।

Midlle News Content

जानकारी अनुसार रुपनगर निवासी विपिन सिंह उर्फ घोघन सिंह के विरुद्ध चकिया, बरौनी नगर थाना सहित अन्य थाना में हत्या, लूटपाट, गोलीबारी, छेड़खानी, चोरी सहित अन्य मामले दर्ज हैं।वो अक्सर गांव में दहशत फैलाने या अपना वर्चस्व कायम करने को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम देता था। उसके आतंक से गांव के लोग डरे सहमे रहते हैं। फिलहाल पुलिस इसे गम्भीरता से लेते हुए मामले का छानबीन शुरू कर गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

जानकारी अनुसार बीती रात करकु कुमार अपने घर से निकल कर विद्युत पोल पर विद्युत तार का कार्बन हटा रहा था तभी उसके पड़ोसी रामनंदन सिंह उर्फ फूचो सिंह का 40 वर्षीय पुत्र विपिन सिंह उर्फ घोघन सिंह एवं राजेश कुमार गाली गलौज करते हुए दो गोली मारी। जिसमें से एक गोली शरीर को छूते हुए निकल गया। जबकि एक गोली करकु कुमार के पेट के बांये हिस्से में लगी है।

घायल नाबालिग युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने ईलाज हेतु ग्लोकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था। जहां पर डाक्टर ने सकुशल गोली निकाल कर पुनः ईलाज हेतु बेगूसराय भेज दिया। जानकारी अनुसार घायल नाबालिग युवक इंटर की पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -