जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दो लोग घायल,पुलिस कर रही है जांच

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के हामोडीह गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही वीरपुर,बरौनी व जीरोमाइल थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. घायल की पहचान हामोडीह गांव निवासी मुनेश्वर यादव का 65 वर्षीय पुत्र सरयुग यादव व विजय यादव का पुत्र मुनेश्वर यादव के रूप में की गयी।

Midlle News Content

पुलिस ने दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर रामजायो यादव,चंदन यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य व सरयुग यादव व मुनेश्वर यादव समेत अन्य के बीच मारपीट हुआ. मामले को लेकर वीरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच विगत 2020 से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट किया गया है।

करीब एक माह पहले दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। फिलहाल विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -