चेरियाबरीयारपुर विधान सभा स्तरीय कुशवाहा समाज ने मनाया बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती, वक्ताओं ने किया भारत रत्न देने की मांग

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में बिहार लेलिन श्री जगदेव बाबू कुशवाहा वंचित, शोषित, पीड़ितों की आवाज बनकर समाज में बैठे के मनुवादी व सामंती ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद किया। जगदेव बाबू समतामूलक शिक्षा व्यवस्था के पक्षधर थे। उक्त बातें कुशवाहा समाज संघ के सभापति गोविंद कुमार कुशवाहा ने कहा।

शुक्रवार को तारा गांव स्थित राम गुलजार महतो के दरवाजे पर आयोजित जगदेव बाबू जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जयंती समारोह में शिरकत किए विधान सभा स्तरीय कुशवाहा समाज से कहा कि जगदेव बाबू ने नारा दिया था “सौ में नब्बे शोषित है नब्बे भाग हमारा है। दस का शासन नब्बे पर नही चलेगा, नही चलेगा” वे क्रांतिकारी तथा ओजस्वी विचारों के प्रखर पत्रकार थे।

Midlle News Content

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद व सेवानिर्वित शिक्षक ने कहा कि जगदेव बाबू एक समान अनिवार्य शिक्षा के पैरोकार थे। ताकि सब लोग पढ़े और आगे बढ़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिर्वित शिक्षक व कुशवाहा समाज के उप सभापति राजेन्द्र महतो ने जगदेव बाबू को भारत में समाजिक सांस्कृतिक क्रांति का जनक बताया। माले नेता अवधेश कुमार ने कुशवाहा समाज को बताया कि जगदेव बाबू कहा करते थे पहली पीढ़ी गोली खायेगी दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी। जो आज दिखाई पड़ रहा है।

अब समय आ गया है कि हम कुशवाहा समाज एकजुट हों। उन्होंने कुशवाहा समाज से आह्वान किया कि उनका आदमकद प्रतिमा प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी पुस्तकालय परिसर में लगाया जाए। साथ ही अतिक्रमित पुस्तकालय को अतिक्रमणमुक्त करवाने की मांग जिलाधिकारी से किया। कार्यक्रम के दौरान कुशवाहा समाज के लोगो ने जगदेव बाबू कुशवाहा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सम्बोधन के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर देते हुए श्री जगदेव बाबू कुशवाहा को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार से किया। कार्यक्रम को पूर्व जिलापरिषद सदस्य अरविंद कुमार कुशवाहा, राम सखा महतो, सावित्री देवी, असीमा आनन्द, राम स्वार्थ देव, शशि कुमार, प्रवीण कुमार वर्मा, राजेन्द्र महतो समेत दर्जनों कुशवाहा ने संबोधित किया। मौके पर मृत्युंजय कुमार, राम सागर महतो, राम नारायण महतो, श्याम सुंदर महतो, रामौतार महतो, राम नरेश महतो सहित विधान सभा स्तरीय कुशवाहा समाज से जुड़े दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -