जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजगीर में एनडीए पर साधा निशाना कहा-कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की और कहा कि नीतीश कुमार ने ही देश के विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया।

डीएनबी भारत डेस्क

राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में जदयू का व्यवसायिक,उद्योग एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।  सम्मेलन का उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने किया।

Midlle News Content

इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि भाजपा के शासन में देश का संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि “इंडिया गठबंधन” से भाजपा में घबराहट है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की और कहा कि नीतीश कुमार ने ही देश के विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया। ललन सिंह ने कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना शायराना अंदाज में कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से भरा हुआ है।

परिवारवाद की आड़ में बीजेपी की नजर 2024 के चुनाव पर है।उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार ने आम जनता को ठगने का काम किया। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि मोदी सरकार ने काला धन लाने की बात कही थी। उनके शासन में विजय माल्या नीरव मोदी , मेहुल जोशी हजारों करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गए। भाजपा के शासन में सरकारी विभागों में  नियुक्तियों पर  प्रतिबंध लग गया। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं को सतर्क और सजग रहने की बात कही।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -