बेगूसराय में इंडिया गठबंधन द्वारा बंगाल मॉडल लागू करने की गई साजिश,पुलिस बिहार में इंडिया गठबंधन से जुड़े लोग के इसारे पर आरोपियों की गिरफ्तारी में की विलंब-विधायक कुन्दन सिंह

 

जिस व्यक्ति को पकड़ा गया उसका नाम उजागर करें और वह किस धर्म के लोग हैं

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में शिवलिंग तोड़ने के मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा है बनाया। वही शिवलिंग तोड़ने और गिरफ्तारी के खिलाफ में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन हड़ताली चौक पर किया है। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान भाजपा नगर विधायक कुंदन कुमार ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन पर जमकर हमला बोला है।

इस दौरान विधायक कुंदन कुमार ने कहा है कि किस तरह से शिव मंदिर को तोड़ा गया है और हमेशा कहा जाता है भाजपा के लोग धर्म की राजनीति करते हैं अभी जो लोग पकड़े गए हैं। जो प्रशासन ने पकड़ा है उन्होंने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा है कि जिस व्यक्ति को पकड़ा गया उसका नाम उजागर करें। और वह किस धर्म के लोग हैं उन्होंने कहा कि उनसे पूछे प्रशासन मंदिर को क्यों तोड़ा।

Midlle News Content

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहा था शिव मंदिर तोड़ने के लिए। उन्होंने कहा बेगूसराय में इंडिया गठबंधन द्वारा बंगाल मॉडल लागू करने की.. की गई साजिश.. पुलिस बिहार में इंडिया गठबंधन से जुड़े लोग के इसारे पर आरोपियों की गिरफ्तारी में की विलंब.. आक्रोशित निर्दोष हिंदुओं को किया टारगेट.. अगर हिंदुओं के भावनाओं से खेला जाए तो ऑटोमेटिक है कि हिंदुओं को आवेश आता ही है।

उन्होंने प्रशासन पर सीधे-सीधे गंभीर आरोप लगाया है कि प्रशासन के द्वारा जो कार्रवाई की गई है एक तरफा कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के कार्रवाई के खिलाफ आज भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल प्रदर्शन और धरना पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय घटना घटी थी उसे समय पुलिस प्रशासन उसे आरोपी को क्यों नहीं पकड़ा तीन दिन तक वह पुलिस के पकड़ से बाहर था।

निर्दोष व्यक्ति के ऊपर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने प्रशासन को चेताया हैं कि जो इसमें दोषी है। उसे पर कार्रवाई करें क्योंकि प्रशासन के द्वारा जबरन घर से घुसकर हिंदुओं को टारगेट कर पकड़ा जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो आने वाला समय में भाजपा के लोग चुप नहीं बैठेंगे।

वहीं इस घटना के बाद भाजपा में काफी उबाल है। आपको बताते चले कि लाखों थाना क्षेत्र अंतर्गत खातोपुर चौक के पास बने शिव मंदिर को सामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ दिया था। मंदिर टूटने के बाद जमकर बवाल मचा था।

 

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -