अजब प्रेम की गजब कहानी, शादी के 10 साल बाद अपने ही ननंद से हुआ प्यार, रचाई शादी, ननंद को ले गई बड़ी बहन थाना पहुंची भाभी

समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढ़रहरा गांव का मामला, ननंद भोजाई के बीच शादी का यह मामला है चर्चा का विषय, भाभी ने थाना में दिया आवेदन।

0

समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढ़रहरा गांव का मामला, ननंद भोजाई के बीच शादी का यह मामला है चर्चा का विषय, भाभी ने थाना में दिया आवेदन।

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर जिला में अजब प्रेम की गजब कहानी पूरे सुर्खियों में है। जहां शुक्ला देवी की शादी के 10 साल बाद अपने ही छोटी ननंद सोनी से प्यार हो गया। और 5 माह पूर्व दोनों ने घर में ही शादी भी रचा ली। और पति पत्नी की तरह रहने लगे। शुक्रवार को अचानक सोनी की बड़ी बहन उषा सोनी के घर पहुंची। और अपनी बहन को लेकर चलती बनी।

इस मामले को लेकर गुस्साई भाभी शुक्ला देवी थाना पहुंच गई। मामला समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढ़रहरा गांव का बताया गया है। ननंद भोजाई के बीच शादी का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्ला देवी ने इस मामले को लेकर रोसड़ा थाना में आवेदन भी दिया।

Midlle News Content

जिसमें शुक्ला ने बताया है कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसके 2 बच्चे भी हैं। इसी दौरान उसे अपनी ही छोटी ननंद सोनी से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि 5 माह पूर्व शुक्ला देवी ने ननंद सोनी से बाजाबते शादी रचा ली। और दोनों दांपत्य जीवन जीने लगे। जानकारी के मुताबिक शुक्ला देवी की अपनी ही नानद से शादी किए जाने की जानकारी उसके पति प्रमोद को भी है। लेकिन दोनों की रजामंदी के कारण वह कुछ नहीं बोल सका।

शुक्ला देवी का आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 1 बजे उसकी बड़ी ननद उषा 10-15 लोगों के साथ उसके घर पहुंची और उसकी पत्नी सोनी कुमारी को जबरदस्ती अपने साथ उठाकर ले गई। शुक्ला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी पर सोनी के अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया है।

शुक्ला देवी का कहना है कि वह सोनी से बेहद प्यार करती है उसके बिना रह नहीं सकती। इस बाबत थाना पर शुक्ला देवी के साथ आया उसका पति प्रमोद भी यह कहते हुए हाभी भरता है कि शुक्ला को जो अच्छा लगता है वही करें। वह उसके फैसले के साथ है।

वहीं इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि शुक्ला नामक महिला ने आवेदन दिया है आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं भाभी और ननद के बीच शादी का यह मामला समस्तीपुर जिला सहित पूरे रोसड़ा में चर्चा का विषय बना हुआ है। एवं सोशल मीडिया पर भी यह मामला खूब वायरल हो रहा है।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी

- Sponsored -

- Sponsored -