बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में कंबल वितरण समारोह का आयोजन

मिल्लत अकादमी परिसर में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण सह सम्मान समारोह का किया।

0

 

मिल्लत अकादमी परिसर में 300 जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण सह सम्मान समारोह का किया।

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

समस्तीपुर में बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वाधान में शनिवार को कम्बल वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन स्टेशन रोड स्थित मिल्लत अकादमी के परिसर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनिता राम एवं उपमेयर राम बालक पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्व प्रथम मेयर अनिता राम, उपमेयर राम बालक पासवान के अलावा पार्षद अर्चना देवी, बबली देवी, पूनम देवी, राफिया जबीं, शिप्रा कुमारी, सुजय कुमार गुड्डू, रंजीत साह, अभिषेक कुमार, अजीजुर्रहमान ताजू को फेडरेशन की ओर से अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि की उपस्थिति में पार्षद गण एवं फेडरेशन के सदस्यों के द्वारा करीब 300 असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद तमन्ना खान ने फेडरेशन के क्रियाकलाप से उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया। साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करना ही फेडरेशन की एक मात्र उद्देश्य है।

बिहार यूथ फेडरेशन हर वर्ष ठण्ड के मौसम में गरीब असहाय लोगों के बीच न सिर्फ कम्बल वितरण का काम करती है बल्कि रक्तदान के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त कर समस्तीपुर जिला का नाम भी रौशन किया है। फेडरेशन इसके अलावा प्राकृतिक आपदा के समय भी परेशान हाल लोगो की हर संभव मदद का कार्य भी करता है।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी

- Sponsored -

- Sponsored -