नालंदा में विधवा महिला ने न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, स्थानीय प्रशासन संवेदनहीन

घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की।

0

 घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव में विधवा महिला द्वारा पति के हिस्से की  5 बिगहा जमीन में धान लगवाया था। जिसे उसके ही नंदोषी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर स्व अभिषेक सिंह की पत्नी शबनम कुमारी के साथ मारपीट कर बल पूर्वक धान कटवा कर अपने साथ ले गया। इस मामले को लेकर पीड़िता वेन थाना गई। जहां पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। जिससे आहत होकर अपने मायके धरमपुर गांव में पीड़ित महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

Midlle News Content

जहर खाने के बाद परिवार के सदस्य द्वारा इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। गयां महिला इलाकारत है। पीड़िता शबनम देवी ने बताया की 14 मार्च 2016 को अभिषेक सिंह बेन थाना क्षेत्र के बकतावन बीघा गांव से हुआ था। 5 अगस्त 2017 को बिहारशरीफ में उसके पति की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में भी आरोपी की गिरफ्तारी आज तक नहीं हो पाई है।

पति के हत्या के बाद नंदोशी मुकेश कुमार जोर जबरदस्ती का प्रयास भी किया। विरोध करने पर मारपीट भी किया था। इसके बाद संपत्ति हड़पने के लिए सास को भी अगवा कर मारपीट किया गया था। उस मामले में भी वेन थाना पुलिस आवेदन लेने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद कोर्ट में परिवाद दायर कराया था। कई बार पुलिस पदाधिकारी के यहां चक्कर लगाए। जिससे कोई फायदा नहीं हुआ। मजबूरी बस हमे ससुराल छोड़कर मायके में रहना पड़ रहा है और अब खेत में लगे फसल को भी काट लिया गया।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -