नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने गोलीमार कर की युवक की हत्या

नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत पैठना गांव की घटना।

0

नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत पैठना गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत पैठना गांव से लापता किशोर की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को गांव के जलकुंभी भरे तालाब से एक युवक की लाश बरामद की गई। मृतक के चेहरे पर गहरे जख्मों के निशान हैं। जिससे गोली मारकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

Midlle News Content

मृतक युवक की पहचान रामप्रवेश बिंद के 16 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार के रूप में हुई है जो दिपावली की रात से लापता था। शव मिलने की सूचना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में इस घटना को लेकर शोक की लहर है। जहां गांव में इस घटना को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हैं। वहीं पूरे गांव में दहशत का माहौल भी व्याप्त है। मृतक युवक के परिजन दोस्त पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

हालांकि घटना के कारणों का खुलासा समाचार प्रेषण तक नहीं हो सका है। चर्चा है कि दिपावली की रात जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। युवक की हत्या का कारणों का खुलासा पुलिस जांचोपरांत ही हो पाएगा। हलांकि स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प्ताल भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार दीपावली की रात मृतक युवक के लापता होने की बात कही गई है। परिवार उसकी तलाश कर रहा था। सुराग नहीं मिलने पर मृतक युवक के परिजन ने स्थानीय थाना में युवक के लापता होने की सूचना दी थी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्मोंं के निशान हैं। जिससे हत्या किये जाने की बात प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं मृतक युवक के परिजन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -