खगड़िया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को अनियंत्रित ट्रेक्टर ने कुचला, इलाज के दौरान मौत।

0

सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को अनियंत्रित ट्रेक्टर ने कुचला, इलाज के दौरान मौत।

डीएनबी भारत डेस्क
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के अकहा गांव में सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को ट्रेक्टर ने कुचल दिया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नीजी अस्पताल ले गये। जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर चिकित्सा के लिए  बच्चे को सहरसा रेफर कर दिया। जहां ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीण एवं मृतक के परिजनों ने माली फुलबड़िया पथ को जाम कर मुआबजे की मांग कर रहे है।

Midlle News Content

मृतक बच्चे की पहचान धरबेन्द्र सदा के 7 वर्षिय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि खेत जोत कर तेज रफ्तार से  जा रहे अनियंत्रित ट्रक्टर चालक ने खेल रहा बच्चा आर्यन को कुचल दिया। वहीं स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। वहीं घटना से आहत परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -