बेगूसराय में सड़क हादसे में मामा भांजे की मौत, बहनोई गंभीर रूप से घायल

घटना सहायक थाना लाखों क्षेत्र के इनियार ढाला के निकट स्थित एन एच 31 की।

0

घटना सहायक थाना लाखों क्षेत्र के इनियार ढ़ाला के निकट स्थित एन एच 31 की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर अनियंत्रित तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार मामा भांजा को रौंद दिया। जिससे मामा भांजा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में बाइक पर बैठे मृतक का बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सहायक थाना लाखों क्षेत्र के इनियार ढाला के निकट स्थित एन एच 31 की है।

Midlle News Content

मृतक की पहचान जिला खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारतर टोला उमेश नगर गांव के रहने वाले दुखन प्रसाद यादव के पुत्र इंदल कुमार एवं 2 माह का अभिराज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को मृतक इंदल कुमार बेगूसराय से अपने बीमार भांजा को डॉक्टर से इलाज करा कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर खगड़िया जा रहा था। तभी इनियार ढ़ाला के निकट पहुंचते ही एक तेज रफ्तार हाईवा ने जबरदस्त टक्कर मारकर दोनो को रौंद डाला जिससे इंदल एवं दुधमुंहे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि साथ जा रहे उसके बहनोई लखीसराय निवासी गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामे शुरु कर दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवा चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दी गई। जिसे पुलिस हिरासत में लेकर थाना भेज दिया गया। काफी मशक्कत बाद थाना की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में कामयाबी पाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर आगे की जांच में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored -

- Sponsored -