बेगूसराय सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

घटना शुक्रवार की शाम बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढ़ाला स्थित एनएच 31 के समीप की है।

0

घटना शुक्रवार की शाम बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढ़ाला स्थित एनएच 31 के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड जवान और उसकी पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में होमगार्ड जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी की स्थिति बेहद नाजुक है। घटना शुक्रवार की शाम बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढ़ाला स्थित एनएच 31 के पास की है।

Midlle News Content

मृतक होमगार्ड जवान की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर गांव निवासी देव ऋषि चौरसिया एवं घायल उनकी पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान बेगूसराय से मोटरसाइकिल से सवार होकर अपने पत्नी के साथ घर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर गांव जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जानीपुर ढ़ाला स्थित एनएच 31 पर मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दिया।

जिससे मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घायल अवस्था में पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से  इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि होमगार्ड जवान देव ऋषि चौरसिया एवं उनकी पत्नी सविता देवी किसी काम के लिए बेगूसराय आए हुए थे।

बेगूसराय से लौटकर घर जाने के दौरान बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढ़ाला स्थित एनएच 31 के पास यह हादसा हुआ। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर बलिया थाना की पुलिस पहुंचकर होमगार्ड जवान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान देव ऋषि चौरसिया खगड़िया पुलिस लाइन में पदस्थापित थे। फ़िलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored -

- Sponsored -