बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की दर्दनाक मौत एवं दुसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल

घटना बेगूसराय जिला के लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत रमजानपुर चौक स्थित एन एच 31 की।

0

घटना बेगूसराय जिला के लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत रमजानपुर चौक स्थित एन एच 31 की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक पर सवार दो छात्रा को रौंद डाला। जिससे एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने एक छात्रा के मौत होने की पुष्टि की जबकि दूसरे इलाजरत हैं।

Midlle News Content

इस मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत रमजानपुर चौक स्थित एनएच 31 की है। मृत छात्रा की पहचान खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 4 काशिमपुर गांव के रहने वाले केवल सिंह की लगभग 22 वर्षीय पुत्री करीमा कुमारी एवं जख्मी छात्रा की पहचान नवल कुमार की पुत्री एवं मृतिका की चचेरी बहन करीना कुमारी के रुप में बताया जा रहा हैं।

परिजनों ने बताया कि बेगूसराय महिला काॅलेज में नामांकन को लेकर दोनों छात्रा आई थी। और कॉलेज से लौटकर देर शाम अपने घर जा रही थी। तभी लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर ढ़ाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद डाला। इस घटना में एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से जख्मी। घरवालों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गयाहै।

बताते चलें कि मृत छात्रा की 10 मार्च को शादी होनी थी। लेकिन तेज रफ्तार ट्रक ने शादी के सपने और उसकी पुरी तैयारी एक क्षण में रौंद कर हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर दिया। वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही लाखों थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -