बेगूसराय में डाॅक्टर को क्लिनिक में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

बेगूसराय जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र का मामला, दो बाइक सवार पांच की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

0

बेगूसराय जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र का मामला, दो बाइक सवार पांच की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में लगातार गोलीबारी कर हत्या की घटनाओं का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने 7 अक्टूबर शुक्रवार की देर शाम मटिहानी थाना क्षेत्र पुनर्वास गांव में ग्रामीण चिकित्सक को उनके नीजी क्लीनिक पर धावा बोलते हुए अपराधियों ने ताबरतोर फायरिंग कर चिकित्सक की हत्या कर दी। ताबरतोर गोलीबारी में हुई हत्या की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक ग्रामीण चिकित्सक की पहचान सिहमा गांव निवासी रामाकांत सिंह के पुत्र डॉ क्रांति कुमार के रूप में की गई हैं।

Midlle News Content

बताया जाता है कि डॉ क्रांति कुमार अपने क्लीनिक पर कार्य कर रहे थे तभी दो बाइक पर पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने निजी क्लीनिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, फायरिंग की आवाज सुन लोग इधर उधर भागने लगे।जब तक स्थानीय ग्रामीण और क्लिनिक के आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधियों के गोली का शिकार डाॅ क्रान्ति अचेता अवस्था में नीचे गिरे पड़े थे। लोगों ने बताया कि डाॅ के सीने में गोली लगी थी। वहीं घटना को अंजाम देकर अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल डाॅक्टर को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।थानाध्यक्ष विवेक भारती ने कहा मामले की छानबीन की जा रही है अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

- Sponsored -

- Sponsored -