कर्ज से परेशान युवक ने सिर में गोलीमार कर खुदकुशी करने का किया प्रयास

घटना बेगूसराय जिला के नयागांव थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 नयागांव की।

0

घटना बेगूसराय जिला के नयागांव थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 नयागांव की।

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

बेगूसराय में कर्ज से परेशान होकर एक युवक द्वारा गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आनन फानन में घरवाले ने जख्मी युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक इलाजरत हैं। युवक ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 नयागांव की है।

घायल युवक की पहचान वार्ड संख्या 2 नयागांव निवासी राम विनय सिंह का लगभग 32 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक की मां और परिजनों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में भाई की दर्दनाक मौत से आहत एवं कर्ज से परेशान अंकित मांसिक रूप से तनाव में रहा करता था। इसी कारण उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल नया गांव थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -