बेगूसराय में कल होने वाले दुसरे चरण के नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी, डीएम बेगूसराय ने पदाधिकारी व मतदान कर्मी को किया ब्रीफ

नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 अंतर्गत निर्वाचन कार्यों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।जिसका दूरभाष संख्या 06243-222835 है।

0

नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 अंतर्गत निर्वाचन कार्यों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।जिसका दूरभाष संख्या 06243-222835 है।

डीएनबी भारत डेस्क 

27 दिसंबर मंगलवार को बेगूसराय नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 अंतर्गत द्वितीय चरण में बेगूसराय नगर निगम तथा नगर परिषद्, बखरी में 28 दिसंबर बुधवार को पूर्वाहन 7 बजे से अपराहन 5 बजे तक मतदान निर्धारित है। इन नगर निकायों में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपादित कराने के उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका) -सह- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कृषि उत्पादन बाजार समिति, बेगूसराय में बेगूसराय नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र तथा अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी ने नगर परिषद्, बखरी से संबद्ध गश्ती -सह- ई.वी.एम. संग्रह दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया।

ब्रीफिंग के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका) सह जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 अंतर्गत द्वितीय चरण में बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में कल होने वाले मतदान के स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयरहित माहौल में संपन्न कराने हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध है तथा इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं।

इस अवसर पर उन्होंने मतदान प्रक्रिया के शांतिपूर्ण ढंग से निष्पादन हेतु सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों आदि को अपने निर्धारित उत्तरदायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। ब्रीफिंग के क्रम में उन्होंने गश्ती सह ई.वी.एम. संग्रह दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को उनके कार्यों एवं उत्तरदायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए संबंधित पीठासीन पदाधिकारी को ससमय सभी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में निर्धारित मतदान केंद्र पर स्टैटिक रहने, ईवीएम की खराबी की स्थिति में रिजर्व ईवीएम के उपयोग की संबंध में अपनाई जानी वाली सावधानियों, मतदान समाप्ति के उपरांत ईवीएम जमा करने, पीसीसीपी ऐप, पीठासीन पादधिकारी ऐप के अनुप्रयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, आवश्यक सूचनाओं का ससमय प्रविष्टि सुनिश्चित करने के साथ ही मतदान केंद्रों पर रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करवा लेने का निर्देश दिया। साथ ही मतदान केंद्र पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ियां आने पर की जाने वाली आवश्यक कार्रवाइयों के साथ-साथ अविलंब संबंधित वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया ताकि तत्काल जरूरी कदम उठाए जा सके।

Midlle News Content

उन्होंने मतदान केंद्र तथा आसपास के क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था के सुचारू संधारण करते हुए मतदान प्रक्रिया को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने का भी निर्देश दिया तथा कहा कि इस दौरान यदि किसी व्यक्ति, असामाजिक तत्वों द्वारा निर्वाचन कार्यों में बाधा पहुंचाया जाता है तत्काल संबंधित सेक्टर दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों, सुपर जोनल दंडाधिकारियों को सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्वाचन अवधि की समाप्ति के उपरांत ईवीएम को सुरक्षित रूप से बज्रगृह तक लाने में भी पीसीसीपी की भूमिका को अहम बताया तथा कहा कि मतदान केंद्र से बज्रगृह तक आने के क्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें एवं ईवीएम रिसीव होने के उपरांत ही अपने दायित्वों से मुक्त हो।

इस दौरान फर्जी मतदाताओं को रोकने हेतु प्रतिनियुक्त पीउसी के कार्यों का अनुश्रवण करने, मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनशील रहने आदि का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका) -सह- जिलाधिकारी ने सेक्टर दंडाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारी को भी उनके कार्यदायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अपने उत्तरदायित्वों को शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यों को मतदान के स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयरहित माहौल में संपन्न कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान सभी सेक्टर दंडाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी को अपने निर्धारित क्षेत्रों में पूर्वा, 5 बजे से ही विधि व्यवस्था संधारण के साथ ही अन्य समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। मतदान के अवसर पर संबंधित सेक्टर दंडाधिकारियों से संपर्क रखते हुए मतदान कार्यों के संबंध में नियमित अंतराल पर जिला नियंत्रण कक्ष को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित कराने हेतु सभी प्रकार के निरोधात्मक एवं सतर्कतामूलक कार्रवाई करने, कमजोर वर्ग एवं भेदय टोला के मतदाताओं के मतदान के अधिकार से वंचित करने के किसी भी प्रकार के प्रयास के प्रति दृढ़तापूर्वक सार्थक प्रयास करने का निर्देश दिया गया।

इसी कड़ी में सेक्टर दंडाधिकारी ,जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारी को मतदाने अवधि के दौरान निर्धारित क्षेत्र में बने रहने तथा मतदान पर लगातार नजर बनाए रखने एवं अपने आवंटित क्षेत्र में समय-समय पर मतदान केंद्रों का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने- अपने निर्धारित दायित्वों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था के संधारण का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन कार्यों को संपादित करने का निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सेक्टर दंडाधिकारी ,जोनल दंडाधिकारी ,जोनल पुलिस पदाधिकारी मतदान प्रारंभ होने के एक घंटा के अंदर सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर संबधित पीठासीन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पीठासीन पदाधिकारी ससमय सूचना दे सके।

इसी क्रम में उन्होंने गश्ती -सह- ई.वी.एम. संग्रह दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को फर्जी मतदान के किसी भी प्रयास को निषिद्ध करने, पोलिंग एजेंट के कार्यों का अनुश्रवण करने आदि का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विधि-व्यवस्था से संबंधित कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से बाईक पुलिस पार्टी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है, जो संबंधित जोनल दंडाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी को विधि-व्यवस्था संधारण में आवश्यक सहयोग करेंगे।

इसी प्रकार, अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी ने नगर परिषद्, बखरी से संबद्ध गश्ती सह ईवीएम संग्रह दंडाधिकारी,  पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया तथा मतदान के स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयरहित माहौल में संपन्न कराने हेतु अपने- अपने निर्धारित कार्यों को गंभीरता से निष्पादित करने का निर्देश दिया।

बताते चलें कि बेगूसराय नगर निगम अंतर्गत मतदान को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु कुल 104 गश्ती -सह- ईवीएम संग्रह दल, प्रत्येक वार्ड के लिए 01-01 सेक्टर पदाधिकारी, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 06 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 01 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसी प्रकार नगर परिषद्, बखरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 27 गश्ती सह ई.वी.एम. संग्रह दल, प्रत्येक वार्ड के लिए 01-01 सेक्टर पदाधिकारी, 06 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 02 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 01 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के सात ही पर्याप्त संख्या में पुलिस पादधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -