बेगूसराय में जनेउ एवं मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान 3 बच्चे घायल, 1 बच्चे की हालत नाजुक

बेगूसराय जिला के नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की घटना।

0

बेगूसराय जिला के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा गांव की घटना। जनेऊ एवं मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान संगीत समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान 3 बच्चे घायल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें जनेउ और मुंडन कार्यक्रम में संगीत समारोह के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली से निकले हुए बारूद से 3 बच्चे घायल हो गए। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है।

घायल तीन बच्चों में एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसका सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज चल रहा है। वहीं दो बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

घटना के संबंध में जानकारों ने बताया कि नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव निवासी गुड्डू सिंह के यहां 26 जनवरी को जनेउ एवं मुंडन का कार्यक्रम था। इसी उपलक्ष्य में देर शाम उनके आवास पर संगीत का कार्यक्रम हो रहा है उसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई। जिस घटना में तीन बच्चा गोली के बारूद लगने से घायल हो गया।

जिसमें 7 वर्षीय नंदन कुमार( पिता सुनील सदा) गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि गुड्डू सिंह के एक रिश्तेदार और एक अन्य बच्चा मामूली रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Midlle News Content

- Sponsored -

- Sponsored -