बेगूसराय में परिवारिक कलह के कारण सीआईएसएफ जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

0

घटना नगर थाना क्षेत्र के टाउनशिप कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर एफ 3-25 की।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में परिवारिक कलह के कारण सीआईएसएफ जवान की पत्नी ने गले में फंदा लगा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के टाउनशिप कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर एफ 3-25 की है। मृतिका महिला की पहचान अजय झा की पत्नी ललिता देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा होने के बाद अजय झा आज सुबह घर से ड्यूटी के लिए आईओसीएल रिफाइनरी चला गया। जब अजय झा ड्यूटी समाप्त कर वापस अपने घर लौट कर घर जैसे ही प्रवेश किया वैसे ही अजय झा अपने पत्नी ललिता देवी को फंदे से लटका हुआ पाया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार झा डेढ़ साल से आइओसी रिफाइनरी टाउनशिप में कार्यरत है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -