कलयुगी पुत्र ने संपत्ति के लिए अपने पिता को बेरहमी से पीट-पीटकर किया हत्या

0

पुत्र जितेंद्र सिंह सायको टाइप का व्यक्ति था और वह अपनी पत्नी के साथ भी बेरहमी से मारपीट किया करता था। जिसके कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर अपने मायके में रहती थी।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

नालंद जिले के रहुई थाना क्षेत्र इलाके के अंबा पंचायत के देकपूरा गांव में सनकी कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही यह बात स्थानीय ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किशोर सिंह का अपने ही पुत्र जितेंद्र सिंह से संपत्ति के विवाद को लेकर लंबे अरसे से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि किशोर सिंह अपने छोटे पुत्र आकाश सिंह को भी घर में रहने नहीं देता था। देर रात भी संपत्ति के विवाद को लेकर पिता किशोर सिंह और पुत्र जितेंद्र सिंह के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुत्र जितेंद्र सिंह सायको टाइप का व्यक्ति था और वह अपनी पत्नी के साथ भी बेरहमी से मारपीट किया करता था। जिसके कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर अपने मायके में रहती थी। पुत्र के द्वारा अपनी पिता की बेरहमी से हत्या कर उसकी एक आंख भी फोड़ दी। हालांकि परिजन इस घटना को लेकर कोई भी बात खुलकर सामने नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों के अनुसार घर में 2 लोग चोरी के नियत से आए थे और उसने ही किशोर सिंह की हत्या की। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष नंदकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। वही रहुई थानाध्यक्ष नंदकुमार सिंह ने बताया कि पिता की हत्या पुत्र जितेंद्र सिंह के द्वारा ही की गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -