विलुप्त हो रहे घुड़दौड़ प्रतियोगिता को जिंदा रखने का एक प्रयास-लोभी यादव

0

डीएनबी भारत डेस्क 

पिछले 3 सालों से लगातार बिहारशरीफ प्रखंड के पतुआना गांव में स्व श्री गोप की स्मृति में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन लोभी यादव और समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। इस वर्ष 2023 में 26 जनवरी के मौके पर पतुआना गांव के मैदान में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का वृहत पैमाने पर आयोजन किया जा रहा है। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता के आयोजक लोभी यादव ने बताया कि देश में विलुप्त हो रहे घुड़दौड़ प्रतियोगिता को जीवित करने का हमारा एक प्रयास है जो पिछले 3 सालों से लगातार जारी है।

Midlle News Content

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों के जमाने से ही घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था लेकिन अचानक यह प्रतियोगिता धीरे-धीरे विलुप्त हो गया। उन्होंने बताया कि इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में नालंदा जिले के अलावे जहानाबाद बक्सर आरा नवादा शेखपुरा समेत कई जिलों से घुड़सवार इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को कलर टीवी, दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले को एक साइकिल और तीसरे स्थान पाने वाले को टेबल फैन इनाम के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा जितने भी घुड़सवार इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे उन्हें भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -